Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने की दुर्गापूजा को पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा और जनकल्याण से जोड़ने की अपील

बर्नपुर के मस्जिद रोड स्थित प्रसिद्ध नेताजी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आगामी दुर्गापूजा आयोजन के लिए गुरुवार को पारंपरिक खुट्टी पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसनसोल दक्षिण की विधायक एवं राज्य की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

16 Jul 2026

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने की दुर्गापूजा को पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा और जनकल्याण से जोड़ने की अपील

बर्दवान। बर्नपुर के मस्जिद रोड स्थित प्रसिद्ध नेताजी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आगामी दुर्गापूजा आयोजन के लिए गुरुवार को पारंपरिक खुट्टी पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसनसोल दक्षिण की विधायक एवं राज्य की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुर्गापूजा को पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा और जनकल्याण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि दुर्गापूजा केवल चार-पांच दिनों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने और लोगों के बीच सेवा की भावना विकसित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पूजा समितियों को पूरे वर्ष समाज के लिए कार्य करना चाहिए। गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, पुस्तकालय की स्थापना तथा अन्य सामाजिक गतिविधियां क्लबों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार की ओर से पर्यावरण अनुकूल दुर्गापूजा को विशेष महत्व दिया जाएगा। पूजा पंडालों में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाए, मूर्ति निर्माण में हानिकारक रासायनिक पदार्थों से बचा जाए, जल की बर्बादी रोकी जाए तथा पूजा के दौरान स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पंडालों में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए अलग प्रवेश की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र (फर्स्ट एड), मेडिकल कैंप तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी होने चाहिए।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जो पूजा समिति पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का पालन करते हुए सबसे सुंदर और जिम्मेदार तरीके से दुर्गापूजा का आयोजन करेगी, उसे सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने क्लबों से अपील की कि वे समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का कार्य करें और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहें।

इस दौरान मंत्री ने क्लबों के राजनीतिकरण पर भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि क्लब किसी भी राजनीतिक दल का माध्यम नहीं बनने चाहिए। उनका उद्देश्य केवल सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के कार्य होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अतीत में कई स्थानों पर क्लबों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया गया, जिससे उनकी सामाजिक भूमिका प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अब क्लबों को राजनीति से ऊपर उठकर समाज सेवा, युवाओं के विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनना होगा।

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गापूजा सभी लोगों का उत्सव है और इसमें किसी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। क्लबों को लोगों के बीच भाईचारे, सौहार्द और सेवा की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने नेताजी स्पोर्टिंग क्लब की पहल की सराहना करते हुए सफल एवं भव्य दुर्गापूजा आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

खुट्टी पूजा कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी अमित सिंह, शंभू अग्रवाल, दीपक तोदी, सुरजीत सिंह मक्कड़, प्रदीप माजी, भाजपा नेता पवन कुमार सिंह, सहित क्लब के तमाम सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मंत्री अग्निमित्रा पाल ने की दुर्गापूजा को पर्यावरण संरक्षण,
बर्नपुर के मस्जिद रोड स्थित प्रसिद्ध नेताजी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आगामी दुर्गापूजा आयोजन के लिए गुरुवार को पारंपरिक खुट्टी पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News